Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki


एनीवेयर डोर (どこでもドア डोकोडेमो डोर) धारावाहिक में सबसे मशहूर और सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले यंत्रों में से एक है। यह एक गुलाबी दरवाज़े जैसा दिखता है। इसका काम है इसके अंदर से चलने वाले को उसके चाहे जगह पर पहुँचाना। एनीवेयर डोर का डिज़ाइन बदल सकता है, पर इनका फंक्शन एक जैसा ही रहता है।

इतिहास[]

इसका इतिहास २०१३ फिल्म डोरेमोन: गैजेट म्यूज़ियम का रहस्य में दिखाया गया है।

एनीवेयर डोर का सबसे पहला प्रोटोटाइप एक तीन-मंज़िले इमारत के समान विशाल था और इसे डॉ. हार्टमैन ने बनाया था। अपने आने वाले संस्करणों से यह काफी बड़ा था और इसके दरवाज़े साइड से स्लाइड होकर खुलते थे। फिल्म में नोबिता और समूह ने एक ही पल में इसका इस्तेमाल किया था पर ऐसा हो सकता है कि इसे बस रोबोट हॉल तक पहुँचाने के लिए ही बनाया गया है। बाद के ज़्यादातर संस्करण बस एक आम घर के दरवाज़े जैसे दिखते हैं और किसी-किसी में तो चिप लगे हैं जहाँ जगह सेट किया जा सकता है।

काम[]

इसका इस्तेमाल करने के लिए इस्तेमाल करने वाले को दरवाज़ा खोलते हुए कहना पड़ता है कि वह कहाँ जाना चाहता है, और यह यंत्र वहीं खुलेगा। पर माँगा में यह भी दिखाया गया है कि इस्तेमाल करने वाले को बोलने की ज़रूरत नहीं - यह बस जगह के सोचने पर भी काम करता है। यह ताकतवर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेखाओं के सामने काम नहीं करता। एक कहानी में यह अंतरिक्ष के अंत तक जाता है, पर बाद में यह बताया जाता है कि यह १०,००० प्रकाश वर्षों से ज़्यादा दूर नहीं जा सकता और यह दूसरे आयामों में भी नहीं जा सकता। यह अपने समय के ही जगहों में जा सकता है और यह उन्हीं जगहों पर जा सकता है जो इसके मैपिंग कंप्यूटर में है।

सामान्य ज्ञान[]

  • इंडोनेशियाई में इसका नाम है 'पिंतु सुका हाती' ("Pintu Suka Hati") जिसका मतलब है 'दिल की बात का दरवाज़ा'।
  • बंगाली में इसका नाम है 'जेकोनो जायगा दोरजा' ("যেকোনো জায়গা দরজা") जिसका मतलब है 'किसी भी जगह का दरवाज़ा'।
  • डोरेमोन का एनीवेयर डोर उसने खरीदा नहीं था - उसने इसे आमानोगावा स्टेशन के बंद हो जाने के बाद वहाँ से उठाया था।
  • डोरामि के एनीवेयर डोर का रंग हल्का नारंगी है।
  • यह १९७३ ऐनिमे में नहीं आया।
  • ऐनिमे में दिखाया गया है कि इसके ऊपर टाइम क्लॉथ रखके इससे समय की यात्रा की जा सकती है।
Advertisement