| “ | वह वक्त आ चुका है, मुझे जल्द से जल्द यहाँ का प्रेसिडेंट बनना है। | ” |
— गिरिमोआ
, पापी की सज़ा से पहले
| ||
गिरिमोआ या गिलमोर फिल्म डोरेमोन: नोबिताज़ लिटल स्पेस वार्स और डोरेमोन: नोबिताज़ लिटल स्पेस वार्स २०२१ का मुख्य प्रतिपक्षी है।
कहानी[]
जनरल गिलमोर PCIA सेना का नेता है, जिसने पापी को हराकर पीरिका ग्रह का राष्ट्रपति बनने के लिए पीरिका पर धोखे से हमला किया। PCIA पापी का पीछा करके धरती तक आ गई, और जब उसके सर्च एजेंट पापी का पता लगा लेते हैं, घर में घुसने पर सेना को शिज़ुका मिलती है, जिसे पकड़ लिया जाता है और पापी को आदेश दिया जाता है कि अगर वह शिज़ुका को बचाना चाहती है, उसे अपने आप को PCIA के हवाले करना होगा। जब खबर आती है कि पापी को मौत की सज़ा दे दी गई है, नोबिता और उसके दोस्त पापी के कुत्ते रोकोरोको की मदद से पीरिका पर PCIA के मुख्यालय तक पहुँचती है, लेकिन उन्हें देख लिया जाता है तो वे पीरिका के नागरिकों के पूर्वजों द्वारा बनाए गए सुरंग के अंदर सबके साथ मिलकर मुख्यालय पर हमला करने की योजना बनाते हैं। PCIA की सेना उन्हें दोबारा देख लेती है, और नोबिता, जियान, डोरेमोन और रोकोरोको कोभी पापी के साथ मौत की सज़ा दे दी जाती है।
सुनियो और शिज़ुका, जिन्हें पीरिका की सेना की छिपने की जगह की रखवाली करने को कहा गया था, PCIA के एक बड़े फ्लीट को तबाह कर देते हैं, जिससे PCIA को उनके असली ताकत की भनक लग जाती है। जब सुनियो और शिज़ुका पीरिका ग्रह पहुँचते हैं, उनके टैंक्स को गिरा दिया जाता है और क्योंकि उनके स्मॉल लाइट का असर खत्म हो जाता है, सब बहुत बड़े बन जाते हैं जिससे वे साथ मिलकर PCIA को आसानी से हरा देते हैं। उसी वक्त गिरिमोआ अपनी सेना को छोड़कर षशहर के हवाई-अड्डे कू तरफ भागने की कोशिश करता है। मगर बहुत बड़ी संख्या में पीरिका के नागरिक इकट्ठा होकर गिरिमोआ के खिलाफ आवाज़ उठाते हैं। गिरिमोआ अपने वाहन के रोबोट चालक को खराब कर देता है, और बाहर आते ही उसे हार मान लेना पड़ता है।