Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

डोरा मेड III (ドラメッドⅢ世 डोरा-मेडो सांसी) डी डोरेमोन्स का एक सदस्य है और बेस्टफ्रेंड टेलेकार्ड का एक उपयोगकर्ता है। वह और बाकी डोरेमोन रोबोट विद्यालय से ग्रेजुएट होने से पहले एक ही कक्षा के छात्र थे। डोरा मेड जादू का उपयोग कर सकता है, और अलादीन की तरह उसके पास एक जादुई चिराग उड़ता कालीन है। उसका एकमात्र डर है पानी, लेकिन यह उसका सपना है कि वह अपने पानी की इस विकृत डर को खोकर रेगिस्तान में रहने वाले लोगो के लिए "वाटर लैंड" नाम का एक वाटर पार्क खोल सके। वह तारोत-कार्ड के इस्तेमाल से भविष्य पता लगा सकता है, और जब वह गुस्से में होता है, तब उसका आकर दस गुना बड़ा हो जाता है, जो उसे एक शक्तिशाली जीव बना देता है। जब वह वापस ठंडा हो जाता है या उसे पता लगता है कि वह पानी पर पैर रखने वाला है, वह वापस छोटा बन जाता है।

डोरा मेड का चार आयामी पॉकेट एक चार आयामी जिनी चिराग है। लेकिन ऐसा भी दिखाया गया है कि उसके पास एक चार आयामी पॉकेट भी है।

व्यक्तित्व[]

डोरा मेड काफी चिड़चिड़ा स्वभाव का है और इस कारण से नाराज होने पर वह एक विशाल जीव में बदल जाता है। पानी के इस विकृत डर के बावजूद उसे अपने डोरायाकि को जमाकर खाना, और समय रहने पर अपने जादुई कालीन पर घूमना काफी पसंद है।

डोरायाकि खाने के पसंदीदा तरीके[]

पानी के विकृत डर की वजह से, उसे अपने डोरायाकि को जमा-सुखाकर खाना बहुत पसंद है।

कौशल और क्षमताएं[]

डोरा मेड विशेष रूप से टैरो कार्ड के माध्यम से भाग्य बताने में कुशल है। अपने डोरायाकि की तरह वह किसी भी चीज़ को जमा सकता है।

कमज़ोरियाँ[]

हालांकि वह एक रेगिस्तान में रहता है, उसे पानी से डर लगता है।

उसे बबंदरों से भी डर लगता है।

व्यक्तिगत जीवन[]

वह एक सऊदी राजकुमार के शाही महल में रहता है, जहाँ वह अपने गुरु और सऊदी राजकुमार, अराशि के लिए एक आभूषण के रूप में काम करता है। हालांकि, उसका घर बगदाद, इराक में है। उसका एक जुड़वा भाई है जिसका नाम सिंदोरा-बाद है।

रिश्ते[]

डोरापिन[]

शुरुआत में, डोरा मेड ने डोरापिन को एक बदमाश चोर माना। हालांकि, बाद में उसे पता चला कि डोरपिन वह नहीं है जो उसने सोचा था, वह आखिरकार जब उसने देखा कि वह अपने सबसे अच्छे दोस्त मिमीमी की रक्षा करता है। वह डोरापिन के काम के लिए उसकी प्रशंसा करता है और यहां तक ​​कि उस पर भरोसा भी करता है।

सामान्य ज्ञान[]

  • तोरा अमान (मलेशियाई माँगा प्रकाशन कंपनी) द्वारा माँगा प्रकाशनों में, डोरा मेड III का नाम "डोरा मेट्सडो" भी है। हालांकि, उसे कभी भी ठीक से (शीर्षक के साथ) संबोधित नहीं किया गया था।
  • एक अरब होने के बावजूद, डोरा मेड पानी से डरता है। इस तथ्य के विपरीत जहां अरब सामान्य रूप से मते और धन्यवाद देते हैं जब रेगिस्तान में बारिश का आशीर्वाद होता है।
  • डोरा-मेड III ऐनिमे में पहला मुख्य पात्र है जो मुसलमान है।
  • इंडोनेशिया में उसे डोरामेड गेनेरासी के ३ कहा जाता है।
Advertisement