
डोरेमोन: नोबिताज़ ग्रेट एडवेंचर ईंटो दि अंडरवर्ल्ड डोरेमोन फीचर फिल्म का पाँचवां इन्सटॉलमेंट है। डोरेमोन: जादू मंतर और जहनुम नाम के एक रीमेक फिल्म को २००७ में रिलीज़ किया गया था।
नोबिता तंग आ कर एक ऐसी दुनिया के बारे में सोचता है जहाँ जादू ही आम बात है। वह एक वैकल्पिक सच्चाई बना देता है जहाँ एक शैतानी दुनिया उनकी दुनिया से टकराने लगता है।
नोबिता डोरेमोन से मोशिमो-बॉक्स माँगता है जिससे वह दुनिया को एक ऐसी जगह बना देता है जहाँ जादू मुमकिन है। जादू विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बदल देता है और हर कोई इसका रोज़ की ज़िन्दगी में प्रयोग करता है, सिवाय नोबिता के, जो आम समय की तरह जादू में भी बेकार है। गुस्से में आ कर वह असली दुनिया में वापस जाना चाहता है, पर उसकी माँ ने मोशिमो-बॉक्स फेंक दिया है।
सार[]
"क्या होता अगर हम जादू का इस्तेमाल कर पातें?" अगले दिन नोबी "व्हाट इफ? बॉक्स" में एक इच्छा करता है: दुनिया एक जादुई दुनिया में बदल जाती है। आसमान उड़ते कालीनों से भरा है, नोबिता के माँ के हाथों से खाना बनाते वक़्त जादू निकलता है, और बच्चे विद्यालय में सीखते हैं कि चीज़ों को उड़ाना कैसे है। बाद में नोबी और उसके दोस्त डॉ. फुलमून और उनकी बेटी लूना से मिलते हैं। डॉ. फुलमून को लगता है कि डेविलडूम पास आ रहा है और दुनिया का अंत जल्द ही होने वाला है। संदिग्ध हो कर नोबिता और डोरेमोन उस दिन फिर फुलमून के घर जाते हैं, पर यह देखते हैं कि उनका घर गायब हो चुका है। उस रात चाँद की रौशनी से, वह अजीब बिल्ली जो उनका पीछे कर रही होती है एक इंसान में बदल जाती है - वह लूना, डॉ. फुलमून की बेटी है। लूना कहती है कि उसके पापा को शैतानों ने पकड़ लिया है। वह नोबिता और उसके दोस्तों से मदद माँगती है ताकि वह शैतानी शक्तियों से लड़ सके। क्या वे डॉ. फुलमून को बचा कर डेविलडूम को धरती को तबाह करने से रोक पाएँगे? जादू और रहस्य से भरा, डोरेमोन्स लॉन्ग टेल्स धारावाहिक की तीसरी कहानी!
पात्र[]
- डोरेमोन
- नोबिता नोबी
- शिज़ुका मिनामोटो
- ताकेशी गोडा
- सुनियो ओनेकावा
- तमाको नोबी
- डोरामि
- नोबिसुके नोबी
- सेंसेई
- मियोंको मंगेत्सु
- प्रोफ़ेसर मंगेत्सु
- शैतान
- शैतानी बन्दर
- शैतानी जलपरियाँ
- शैतानी व्हेल
- शैतानी लकड़बग्धा
- डेमाओ
- मेडुसा
- नालनेड्स
इस्तेमाल किए गए यंत्र[]
- एनीवेयर डोर
- बैम्बू-कॉप्टर
- व्हाट-इफ फ़ोन बूथ
- अबेकोबे क्रीम
- एनी फूड्स टेबलक्लॉथ
- लाइट-द-वे बीम
- स्टोन हैट
- शॉक गन
- एयर-गन
- रेपलिंग क्लोक
कास्ट[]
- डोरेमोन - नोबुयो ओयामा
- नोबिता नोबी - नोरिको ओहारा
- शिज़ुका मिनामोटो - मिचीको नोमुरा
- ताकेशी गोडा - कज़ूया तेतेकबे
- सुनियो ओनेकावा - कनेटा किमोत्सुकी
- डोरामि - केईको योकॉज़ावा
सामान्य ज्ञान[]
- शोप्रो, फुजीको प्रोडक्शंस और विक्टर गीत उद्योग (अब JVC केनवुड विक्टर गीत मनोरंजन निगम) के बीच के अनुबंध के समय सीमा समाप्त होने के कारण इस फिल्म के भविष्य के होम-वीडियो प्रकाशनों में अंत के गाने के रूप में काज़े नो मैजिकल की जगह डकारा मिन्ना दे का प्रयोग किया गया है। साथ ही साथ, इस गाने के यांत्रिक संस्करण को पॉकेट नो नाना नि से इसी कारण से बदल दिया गया।