
डोरेमोन: नोबिताज़ ट्रैजर आइलैंड डोरेमोन फीचर फिल्म का अड़तीसवां इन्सटॉलमेंट है जिसे जापान में २०१८ में प्रकाशित किया गया था। वह रोबर्ट लुई स्टीवेंसन के नॉवेल "ट्रैजर आइलैंड" पर आधारित है।
सार[]
कहानी में डोरेमोन, नोबिता, शिज़ुका, सुनियो और जियान करीबीयन सागर में एक सफर पर चलते हैं। नोबिता जहाज़ का कप्तान है और सफर के दौरान दुश्मनों से लड़ता है। शिज़ुका को 'अपहरण' कर लिया जाता है (या उसे उनका एक सदस्य मान लिया जाता है) और एक तूफ़ान उनके सफर पर मोड़ ला देता है। सफर के रास्ते उनकी मदद मिनी-डोरा करते हैं और जब वे आख़िरकार उस रहस्यमयी टापू पर पहुँचते हैं, उन्हें पता चलता है कि वह कोई आम टापू नहीं है।
प्लॉट[]
ट्रैजर आइलैंड की खबर सुनने के बाद नोबिता अपने एक टापू के खोज करने के बारे में सपना देखने लगता है, हालाँकि अब दुनिया के हर कोने को खोज लिया गया है। डोरेमोन नोबिता को एक विशेष नक्शा देता है जिस में एक ख़ज़ाने के टापू का उल्लेख है। उसी समय न्यूज़ पर एक पूरी तरह से अनजान टापू के खोज की खबर आती है। यह मानते हुए कि यह नया ट्रैजर आइलैंड है, वह शिज़ुका को अपने साथ लिए एक सफर पर निकल पड़ता है जिसके लिए जहाज़ डोरेमोन देता है। जियान और सुनियो भी उनके पीछे आते हैं पर रास्ते में उन पर पाइरेट्स हमला कर देते हैं और वह टापू अचानक अपनी जगह से हिलने लगता है, और तभी समूह को पता लगता है कि यह असल में एक टापू नहीं बल्कि एक काफी एडवांस्ड जहाज़ है। पाइरेट्स वापस हमला करते हैं और शिज़ुका को इस दौरान अपहरण कर लिया जाता है। समूह शिज़ुका को तो बचा नहीं पाती पर वे सब एक लड़के को बचाते हैं जिसका नाम था फ्लॉक।
फ्लॉक बताता है कि वह उस जहाज़ के सदस्यों में से एक था पर क्योंकि वह और वहाँ के कप्तान सिल्वर की बातें और नहीं सुनना चाहता था, और वह भाग गया। वह यह भी बताता है कि वह जहाज़ असल में समय यात्रियों का था जो समुद्र के नीचे से काफी कीमती खज़ाना चुराने आए थें। डोरेमोन नक़्शे की मदद से पाइरेट्स के लोकेशन को ट्रैक करता है। पायरेट के जहाज़ पर शिज़ुका साराह, फ्लॉक की बहन से मिलती है। वह बताती है कि कप्तान सिल्वर असल में उनके पापा हैं जो उनकी माँ के मौत के बाद अपना होश खो बैठे हैं और अब उन्हें जितना हो सके उतना खज़ाना इकट्ठा करने का शौक है। नोबिता और उसके दोस्त एक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हैं पर गलती से शिज़ुका की जगह साराह को उठा लेते हैं। शिज़ुका को सीधे सिल्वर के पास ले जाय जाता है। सिल्वर फिर अपनी योजना के आखिरी स्टेज में जाता है - भविष्य में इंसानियत का अंत देखने के बाद वह अपने पायरेट जहाज़ को एक नए ग्रह पर भेजना चाहता है जहाँ वह अपनी एक बस्ती बसा सके। पर इसके लिए उसे पूरे धरती की ताकत की ज़रूरत होगी और डोरेमोन उन्हें बताता है कि ऐसा करने से धरती तबाह हो जाएगी। समूह फिर से पायरेट जहाज़ पर हमला करती है; जियान और सुनियो बाकी के फ़ौज से मुकाबला करते हैं जबकि नोबिता, शिज़ुका, साराह, फ्लॉक और डोरेमोन सीधे सिल्वर को रोकने के लिए आगे बढ़ते हैं। नोबिता इस ऑपरेशन को सक्षम होने से रोक लेते हैं और फ्लॉक जहाज़ पर नियंत्रण पाकर साड़ी ताकत को वापस धरती पर भेज देता है। सिल्वर को अब एहसास होता है कि उसने अपने बच्चों को कितना अनदेखा किया है, और वह एक अच्छा पापा बनने का वादा करता है। फ्लॉक और साराह जहाज़ में सवार हो जाते हैं और डोरेमोन का समूह अपने घर वापस आ जाता है।
पात्र[]
- डोरेमोन
- नोबिता नोबी
- शिज़ुका मिनामोटो
- सुनियो ओनेकावा
- ताकेशी गोडा
- हिदेतोषि देकिसुगी
- नोबिसुके नोबी
- तमाको नोबी
- मिनी-डोरा
- विवि
- गागा
- कैप्टेन सिल्वर
- फ्लॉक
- क्विज़
- साराह
- मारिया
- फिओना
कास्ट[]
- डोरेमोन - वसाबी मिजुटा
- नोबिता नोबी - मेगुमी ओहारा
- शिज़ुका मिनामोटो - युमी ककाजु
- ताकेशी गोडा - सुबारू किमुरा
- सुनियो ओनेकावा - टोमोकाजु सकी
- मिनी-डोरा - तोमातो आकाई
- क्विज - आओ युकी
- फ्लॉक - दैकि यामाशीता
- साराह - फुमीको ओरिकासा
- विवि - साओरी हायामि
- गागा - र्यूज़ाबुरो ऊतोमो
- कैप्टेन सिल्वर - यो ओइज़ुमी
इस्तेमाल किए गए यंत्र[]
- ट्रैजर-फाइंडिंग मैप
- कैप्टेन हैट
- जेलिफ़िश सीड्स इलुमिनेशन
- बैम्बू-कॉप्टर
- मोमोटारो डंप्लिंग्स
- कॉस्ट्युम स्प्रे
- एयर केनन
- रिवर्स क्लोक
- सुपर ग्लव्स
- वाटर ग्लव्स
- डेंकोमारु
- मिनी-डोरा
- बिग-लाइट
- स्मॉल-लाइट
- रेसलिंग किलर
- एनीवेयर डोर
- टाइम्ड स्तूपिडिटी बम
सामान्य ज्ञान[]
- इस फिल्म में सभी पात्रों की दिखावट १९७९ ऐनिमे के दिखावटों से मिलती-जुलती है। और यह शिज़ुका को भूरे बालों में दिखाने वाली पहली फिल्म है।
- आर्टवर्क में डोरेमोन की दिखावट डोरेमोन: नोबिताज़ ग्रेट एडवेंचर टु दि साउथ सीज़ जैसी है, और बैकग्राउंड का टापू भी टोमोस टापू जैसा है।
- यह एकमात्र फिल्म है जिसमें ऐनिमे के किसी भी और गाने का इस्तेमाल नहीं हुआ है।
- यह स्पेनिश में डब किया गया पहला फिल्म है।
- चीन में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में अवेंजर्स: इंफिनिटी वॉर को हराया है।
- हालाँकि यह फिल्म रोबर्ट लुई स्टीवेंसन के नॉवेल के ऊपर आधारित है, इसके हिस्से डिज्नी में ट्रैजर प्लैनट से भी हो सकते हैं।
- यह दक्षिण कोरिया के थिएटरों में प्रकाशित आखिरी डोरेमोन फिल्म है।