डोरेमोन: नोबिता इन गोल गोल गोलमाल (अंग्रेजी: नोबिता एंड द स्पाइरल सिटी) डोरेमोन फीचर फिल्म का अठारवां इन्सटॉलमेंट है।
इस फिल्म के बाइसवें पृष्ठ लिखते समय लेखक फुजीको फ. फुजियो गुज़र गए थें, और इसे फुजियो के कंपनी ने पूरा किया। बाद में निर्देशक त्सुतोमू ने कहा था कि फिल्म उन द्वारा प्रकाशित किया जाएगा और फिल्म का सार प्रकाशन से पहले आ चुका था।
सार[]
नोबिता बायसवीं सदी के एक भाग्य-क्रीड़ा में एक छोटा तारा जीतता है। खुले मैदान, एक सुन्दर जंगल और झील के साथ, यह नोबिता और उसके दोस्तों का एक अपना शहर बनाने के लिए उत्तम जगह होती है। "लाइफ-वाइंडर" और "एग्स-ऐक्टली मिरर" की मदद से वे अपने खिलौनों को ज़िंदा कर देते हैं और उनके हमशकल बनाने लगते हैं। एक बिजली का झटका एक काफ़ी समझदार सूअर-रुपी खिलौना बनता है और और उनका शहर जल्द ही एक प्रकृति के अनुकूल होने वाला एक मुख्य नगर बन जाता है। पर हालात बिगड़ने लगती है जब बाघ गोरो, एक दोषी, शहर में घुसकर अनजाने में "एग्स-ऐक्टली मिरर" से अपने हमशकल बना लेता है। नोबिता और उसके समूह को यह नहीं पता कि उनके शांत शहर में क्या परेशानियाँ आने वाली हैं - क्या होगा? डोरेमोंस लॉन्ग टेल्स का सत्रहवाँ संस्करण तो ज़िन्दगी का ही रोमांच है।
प्लॉट[]
सुनियो नोबिता, जियान और शिज़ुका के सामने अपने व्यक्तिगत खेत के बारे में दिखावा कर रहा होता है। तंग आकर, नोबिता कहता है कि वह उन्हें उसका अपना खेत दिखाएगा। जब डोरेमोन उसकी मदद करने को मना कर देता है, वह यह पता लगता है कि डोरेमोन ने कई लॉटरी जीते हैं जो "ग्रह" उपहार के रूप में देते हैं। हालाँकि वे निर्जन छोटे तारों से ज़्यादा कुछ नहीं होते। जब नोबिता के दोस्त उसके घर उसका वादा निभाने आते हैं, वह उन्हें एक बेतरतीब तारे पर ले जाता है, और खुशकिस्मती से, वह एक हरा-भरा बसने योग्य तारा होता है। एक "क्लॉकवर्क स्क्रू" की मदद से वे कई खिलौनों को ज़िंदा कर देते हैं और एक खिलौने का शहर बनाना शुरू करते हैं। डोरेमोन एक अंडे का फैक्ट्री भी बनाता है जो फोटोकॉपी-मिरर और तोय-एग की मदद से और नए जीवित खिलौने बनता है। अपने उपग्रह से तारे की तस्वीरें लेते हुए उन्हें एक सतह पर एक गड्ढा नज़र आता है, जिस में कुछ चमक रहा होता है। नोबिता और उसके दोस्त गट्ठे को देखने जाते हैं, पर एक तूफ़ान के कारण उन्हें लौटना पड़ता है। शहर लौटकर वे यह देखते हैं कि तूफ़ान के चलते फैक्ट्री पर पड़े एक बिजली के झटके के कारण मशीन अब मानव-सोच के खिलौने बनाने लगा है। इस दौरान ओनिगोरो कुमातोरा, एक दोषी, नोबिता के घर पहुँचकर उनके शहर पहुँच जाता है। जब नोबिता और उसके दोस्त ध्यान नहीं दे रहे होते हैं, वह शहर का नक्शा चुरा लेता है। वह अपने हमशकल बनाकर उनके साथ गट्ठे तक पहुँचता है।
नोबिता और उसके दोस्त किसी तरह शहर को चलते रहते हैं, पर वे आश्चर्यचकित रह जाते हैं जब एक और तूफ़ान और भी बुद्धिमान खिलौने बनाने लगता है। क्योंकि वे अभी भी ग्रह के बारे में उत्सुक हैं, वे सुनियो के खिलौने राकेट को बड़ा कर उसकी मदद से ग्रह को अंतरिक्ष से देखने की योजना बनाते हैं। इस समय, ओनिगोरो और उसके हमशकल गट्ठे तक पहुँचते हैं, पर वह उनके आशा जितना सोनाली नहीं होता, और इसके बजाय एक विशाल दानव होता है जो उन पर हमला करने लगता है। वे समूह को एक खाई के पास लगाकर सुनियो के राकेट को तोड़-फोड़ देते हैं। समूह खाई को पार करने की सोचता है पर नोबिता खाई के अंदर कुछ झाड़ियों में गिर कर बेहोश हो जाता है। जैसे ही दानव फिर हमला करने को तैयार होता है, ओनिगोरो और उसका दल राकेट से भाग जाता है, पर उन्हें कुछ देर में इस बात का पता चलता है कि यह राकेट ज़्यादा देर तक नहीं उड़ सकता, क्योंकि यह बस एक खिलौना है। ओनिगोरो और उसके साथी राकेट से कूद जाते हैं और तुरंत ही राकेट में बिस्फोट हो जाता है। इस दौरान, नोबिता को होश आता है और वह बोने वाले के मिलता है, एक प्राचीन भगवान, जो उस दानव का असली पहचान है। उसने कहा कि उसने कई बार धरती और मंगल जैसे ग्रहों पर जीवन उत्पन्न करने की कोशिश की है, पर एक समय में वह खिलौने के इस ग्रह पर ही आ बसा। जहाँ वह आम तौर पर इस ग्रह पर इंसानों को आने से रोकता हैं (नोबिता और उसके दोस्त ग्रह पर गलती से ही आए थें), अगर कोई मानव यहाँ आ भी जाता है, वह उस ग्रह से जाने से पहले वहाँ की सारी ज़िम्मेदारी उन्हें ही दे जाता है। पेड़ो की मदद से नोबिता खाई से बाहर निकल जाता है और समूह से दोबारा मिल जाता है।
जब उन्हें पता चलता है कि ओनिगोरो ने शहर पर कब्ज़ा कर लिया है, नोबिता और उसके दोस्त शहर को वापस लेने के लिए हमला करने की योजना बनाते हैं। वे ओनिगोरो और उसके दल को शहर से भगा देते हैं, पर उन पर अगले दिन हमला करने वाले होते हैं। सारे खिलौनों की मदद के साथ वे ओनिगोरो और उसके हमशकलों को पकड़ लेते हैं और उसके हमशकलों को असली-वाले में जोड़ देते हैं, जो सब में से सबसे कम आक्रामक था, और पुलिस के हवाले हो जाने को तैयार था। धरती पर वापस जाने से पहले वे ग्रह की ज़िम्मेदारी जीवित खिलौनों को सौंप देते हैं।
कास्ट[]
- डोरेमोन - नोबुयो ओयामा
- नोबिता नोबी - नोरिको ओहारा
- शिज़ुका मिनामोटो - मिचीको नोमुरा
- ताकेशी गोडा - कज़ूया तेतेकबे
- सुनियो ओनेकावा - कनेटा किमोत्सुकी
सामान्य ज्ञान[]
- यह डोरेमोन "लॉन्ग टेल्स" का आखिरी संस्करण है जो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में आधिकारिक रूप से प्रकाशित हो चुका है।
- इस फिल्म के प्रकाशन से पहले "कोरो-कोरो कॉमिक" ने यह खुलासा किया था कि इस फिल्म का मुख्य प्रतिपक्षी "माउंटेन जायंट" होगा। पर यह पात्र कभी फिल्म में आया ही नहीं।