Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

ताचिबाना धारावाहिक में शिज़ुका की दोस्तों में से एक है। पहले संस्करणों में उसे हमेशा सहपाठी (クラスメイト) या लड़की (女の子) के रूप में क्रेडिट दिया जाता था और वह धारावाहिक में एक गौण पात्र है। उसे देकिसुगी की पत्नी माना गया है क्योंकि वह एक एपिसोड में दिखाए गए देकिसुगी की भविष्य की पत्नी से मिलती-जुलती है। लेकिन इस अफवाह को गलत साबित कर दिया गया जब एपिसोड 'विनिंग बैक शिज़ुका (भाग १)' में दिखाया गया कि देकिसुगी की पत्नी असल में विदेशी है जबकि ताचिबाना टोक्यो की एक स्थानीय लड़की है।

वह मुख्य तौर पर एपिसोड 'ग्रेविटी' पेंट में आती है जहाँ उसे बोलने का रोल मिलता है और वह उस एपिसोड में एक गौण पात्र भी है। उसके नाम का पता एपिसोड '६०९- अरेंजिंग रेलवे बाई माइसेल्फ' में चला था जब उसे ट्रैन के रूट नक़्शे में दिखाया गया था।

दिखावट[]

उसके बाल भूरे रंग के हैं और वह आम तौर पर लाल या नारंगी टी-शर्ट पहनती है। अगर वह लाल टी-शर्ट पहनती है तो उसके जूते नारंगी होंगे और अगर वह नारंगी टी-शर्ट पहनती है तो उसके जूते लाल होंगे।

रिश्तें[]

शिज़ुका[]

ताचिबाना और शिज़ुका दोस्त हैं और शिज़ुका और उसका रिश्ता शिज़ुका और समूह के रिश्ते से अलग है। क्योंकि उसे अक्सर शिज़ुका के साथ खेलते और घूमते देखा गया है, उसे शिज़ुका का सबसे अच्छा दोस्त भी माना गया है। वे कई एपिसोडों में साथ दिखे।

यासुओ[]

उसे अक्सर यासुओ के साथ भी देखा जा सकता है जिसके साथ हारुओ भी रहता है।

सामान्य ज्ञान[]

  • ची नाकामुरा ने हिदेओ देकिसुगी को भी आवाज़ दी है।
  • वह कभी-कभी यासुओ और हारुओ दोनों के साथ दिखती है।
  • उसका पात्र मॉडल दरअसल परुपारु का मॉडल है।
  • वह नोबिता के कक्षा की क्लास लीडर है।
  • ताचिबाना इत्सुको और नाकामुरा की भी दोस्त है।
Advertisement