Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

दाबुरांदा फिल्म डोरेमोन: नोबिता एंड द हॉन्ट्स ऑफ़ ईविल और इसके रीमेक डोरेमोन: नोबिता दि एक्स्प्लोरर ~बौ! बौ!~ का मुख्य प्रतिपक्षी है।

दिखावट[]

दाबुरांदा एक कुत्ता है, जिसका फर भूरा है और उसके मुँह पर नीचे की तरफ से दो दाँत बाहर निकल आते हैं। उसका चिन भी बहुत भारी है और उसे हमेशा शाही पोशाक पहने ही देखा जा सकता है।

कहानी[]

डाबरांडा कंटको के पापा के मंत्रियों में से एक था पर वह काफी लक्ष्य रखता था और उसने सपियाना और कंटको के शादी के दिन ही राजा को मार डालने का फैसला किया था। अपने पापा की मौत की खबर सुनने पर कंटको राजा के कमरे में दौड़ता हुआ गया पर अब देर हो चुकी थी और राजा गुज़र चुके थें। दाबुरांदा कंटको पर ग्लास में ज़हर मिलाने का दावा करके अपने सैनिकों को उसके पीछे भेजता है। कंटको खुदको बचाने के लिए उस स्ट्रीम से कूद जाता है जो इंसानों और कुत्तों की दुनिया को जोड़ती है। डोरेमोन और समूह के साथ वापस आने पर वह पहले चिप्पो से मिलता है और उसे कुछ सैनिकों से बचाता है। वे महल में घुसकर दाबुरांदा की सेना को हराता है और आखिर में 'बड़ी मूर्ति' तक पहुँचकर उनका सामना करते हैं।

Advertisement