Doraemon Wiki
Doraemon Wiki
भविष्य


नोबिता नोबी डोरेमोन (१९७९ और २००५) ऐनिमे धारावाहिक से एक गौण पात्र है। जब उसकी शिज़ुका से शादी होती है, वह २५ साल का होता है और यह सब कुछ डोरेमोन की मदद से ही मुमकिन हो पाया।

व्यक्तित्व[]

बड़े होकर भी वह लापरवाह और बुद्धू-सा है। पर वह अपने बचपन से यौवन के समय ज़्यादा समझदार हो चुका है।

दिखावट[]

बड़ा नोबिता बस उन्हीं एपिसोडों में दिखता है जो उसके भविष्य पर आधारित हैं। एक एपिसोड में भविष्य का नोबिता बचपन के नोबिता से मिलने अतीत में गया था।

१९७९ ऐनिमे[]

  • असली: यहाँ भविष्य के नोबिता का सबसे पहला मॉडल दिखा था।
  • रीमेक: नोबिता चश्मा पहनता है और अपने असली संस्करण से ज़रा पतला है। वह बड़े शिज़ुका की लंबाय का है।

२००५ ऐनिमे[]

  • इस संस्करण में वह चश्मा नहीं पहनता, और उसे काफी मोटा दिखाया जाता है। उसके काफी ज़्यादा बाल हैं और उसकी लंबाय नोबिसुके (उसके पापा) के बराबर है।
  • युवा नोबिता करीब अपने १९७९ रीमेक संस्करण की तरह दिखता है।

फिल्म[]

  • मिनी-डोरा SOS!!: १९७९ (रीमेक) जैसी दिखावट।
  • स्टैंड बाय मी डोरेमोन: अच्छा दिखने वाला, चश्मा पहनता है। व्यक्तित्व अपने बचपन जैसा ही है।

सामान्य ज्ञान[]

  • यह अनजान है कि २००५ ऐनिमे में वह चश्मा क्यों नही पहनता; शायद उसने कांटेक्ट लेंस का इस्तेमाल करने शुरू कर दिया हो।
  • १९७९ ऐनिमे का एक एपिसोड है जहाँ नोबिता (भविष्य) एक टाइम कैप्सूल को ढूँढ़ते हुए डोरेमोन से मिलता है।
  • एक २००५ ऐनिमे एपिसोड में वर्तमान का नोबिता भविष्य के नोबिता के मोठे शरीर का मज़ाक उड़ाता है; यानि वह अपने आप का मज़ाक उड़ाता है।
  • यह अनजान है कि नोबिता के बड़े होने के बाद डोरेमोन कहाँ गया।
  • यूट्यूब और ट्विटर पर प्रसारित किए गए ट्रेलर के अनुसार भविष्य का नोबिता बाद में वर्तमान में डोरेमोन से मिलने वापस आता है।