
सूचना
यह आर्टिकल नोबिरु नोबी, नोबिता के दादाजी के बारे में है। नोबिता के चाचा के बारे में आर्टिकल के लिए नोबिरौ नोबी देखे।
नोबिरु नोबी नोबिता के पैतृक दादा, तमाको नोबी के ससुर, नोबिता की दादी के पति और नोबिसुके और नोबिरौ नोबी के पापा हैं। जब नोबिता के पापा छोटे थे, उन्हें उनके द्वारा एक अनुशासित तरीके से व्यवहार करते थे।
दिखावट[]
उनका दिखावट बिलकुल उसके बेटे नोबिसुके जैसा है, पर उनके मूछ और अलग बालो का ढंग हैं।
व्यक्तित्व[]
उसे अपने बेटे नोबिसुके के प्रति बहुत सख्त और कठोर दिखाया गया था, क्योंकि वह शारीरिक शक्ति और पुष्टता को महत्व देता था, जो नोबिसुके के पास नहीं थी, लेकिन गहरे तौर पर वह उससे बहुत प्यार करता था, जैसा कि नोबिसुके के एक एपिसोड में देखा गया था। चित्रकला में स्कूल में प्रथम पुरस्कार पाने के बाद उन्होंने नोबिसुके से ज़्यादा बात नहीं की, पर गुप्त रूप से उनका चित्र अपने पास रख लिया (जो नोबिसुके ने बाद में फेक दिया)।