Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

पापी १९८५ फिल्म नोबिताज़ लिटल स्टार वार्स से मुख्य पात्रों में से एक है। वह अपने ग्रह पीरिका की राष्ट्रपति है जो अब जनरल गिरिमोआ के नियंत्रण में है।

कहानी[]

पापी पीरिको ग्रह की राष्ट्रपति है। एक दिन वह धरती पर शरण के लिए आती है क्योंकि उसका ग्रह PCIA के हाथों में होता है, जिसका नियंत्रण जनरल गिरिमोआ करता है, और डोरेमोन और नोबिता से मिलती है। वे उसका ख़याल रखते हैं पर शिजुका को PCIA पकड़ लेती है क्योंकि एक स्पाई गोले ने उनका बेस ढूंढ़ लिया था। वह शिज़ुका के जगह पर अपने आप को उनके हवाले कर देती है। ख़ुशकिस्मती से, उसका कुत्ता रोकोरोको उस दिन धरती पर पहुँच गया था तो वह समूह को पीरिका ग्रह पर ले आता है।

डोरेमोन और उसके दोस्त अपने रेडियो-नियंत्रित टैंक से PCIA के ताकत पर काबू पा लेते हैं और आगे बढ़ते हैं। उसके बाद सुनियो और शिज़ुका क्षुद्र ग्रहों से पापी के रिबेल बेस की रक्षा करते हैं और नोबिता, डोरेमोन, जियान और रोकोरोको ग्रह पर दुश्मन के बेस को ढूंढ़ने जाते हैं। वहीं पापी को अगले दो दिनों के अंदर उच्चतम न्यायालय द्वारा मौत की सज़ा दे दी जाती है। डोरेमोन का समूह बेस ढूंढ़ लेता है, पर PCIA उन्हें पकड़ लेता है और उन्हें भी पापी के साथ मौत की सज़ा मिल जाती है।

प्राणदण्ड के समय रोकोरोको मौत के समय को देरी कर देता है। शिज़ुका और सुनियो के टैंको को गोली लग जाती है और वे समुद्र में गिर जाते हैं। पर तभी स्मॉल लाइट का प्रभाव ख़त्म हो जाता है और वे वापस विशाल बन जाते हैं। वे PCIA से बदला लेते हैं और उनका नेता गिरिमोआ भागते समय पकड़ा जाता है।

Advertisement