Doraemon Wiki
Doraemon Wiki

फूको (フーコ हवा के संतान) डोरेमोन माँगा और ऐनिमे धारावाहिक से एक पात्र है जो माँगा चैप्टर और ऐनिमे एपिसोड टाइफून फूको में दिखती है। वह डोरेमोन: तूफानी एडवेंचर में एक मुख्य पात्र के रूप में भी दिखती है। वह एक हवाई आत्मा है।

कहानी[]

नोट
कृपया ध्यान में रखे कि नीचे की कंटेंट २००३ फिल्म से है और इसी कारण यह ऊपर बताए माँगा चैप्टर और १९७३ और २००५ ऐनिमे के इसी नाम के एपिसोड के लिए नहीं है।


फिल्म में फूको मफुगा के भागो में से एक है जिसे नॉजिन ने शैतान जानवर को सील करने के लिए विभाजित कर दिया था। जब नॉजिन ने सबसे खतरनाक और शैतान भाग को निषिद्ध द्वीप के ज्वालामुखी के नीचे लाल अंडे में सील कर दिया था, बाकी दोनों भाग भी वही सील हो गए थे। पर दोनों अंडो को तूफ़ान और अरशी जाति के उरांडा को फिर जगाने की कोशिश ने निकल दिया था। दोनों अंडे अपने अपने रास्ते काफी दूर चले गए।

बाद में जब तूफ़ान थम जाता है, तब उनमें से एक अंडा सुनियो को फटा हुआ मिलता है जब वह अपने खिलौने गाड़ी के साथ खेलने की कोशिश करता है। अंडे का शैल गाड़ी के टकराने से टूट जाता है जिसमें से हवा की यह जीव बाहर निकलती है, और सुनियो का खिलौना टूट जाता है। वह जीव दूर उड़ गई और सुनियो उसके पीछे भागने लगा। इसने बाद में नोबिता को अपनी आइस-क्रीम कहते हुए देखा। जब नोबिता ने उसे यह देने से मन कर दिया, यह जीव उससे आइस-क्रीम छीनकर चखने लगता है और इसके ठण्ड होने के कारण कुछ पल के लिए जम जाता है, और आइस-क्रीम भी गिरा देता है। पर कुछ आइस-क्रीम जियान के सर पर गिर जाता है और जियान नोबिता को घुसा मारने जाता है, सोचकर कि यह नोबिता ने किया है। लेकिन वह जीव अपने हवा के ताकत से जियान को पास के एक कछड़े के डिब्बे में फेंक देता है। बुरा मानकर, इसने नीचे गिरे आइस-क्रीम को उठाकर नोबिता को देने का प्रयास किया पर नोबिता घृणा में भाग जाता है जबकि सुनियो, जिसने उस जीव के ताकत को अनुभव किया, उनके पीछे भागने लगता है।

नोबिता के घर पर, डोरेमोन को उसके दिखावट पर आश्चर्य होता है और यह पाता है कि यह किसी "हवा के संतान" की तरह है। जब वे रिसर्च कर रहे होते हैं, वह रूम में तबाही मचने लगती है, और नोबिता के फ़ैल हुए टेस्ट पेपर भी निकल डालती है। उसे शांत कराते, नोबिता ने उसे "फूको" नाम दिया, जिसका मतलब है "हवा का संतान", और डोरेमोन इस स्त्रीलिंग नाम पर सवाल करता है। जब नोबिता की माँ उनके हरकतों को देखती है, डोरेमोन नोबिता को उसे छोड़ देने को कहता है, पर नोबिता उसे रखने की विनती करता है। आखरी चारे के रूप में, वह अडजस्टेबल स्टफ्ड टॉय कैमरा निकालता है जिसे फूको अपनी पहचान छिपाने के लिए पहन सकती है। "डोराकोक्को" को अपनी कस्टयूम चुनने के बाद, फूको उसे पहनकर नोबिता और डोरेमोन की कमरे को साफ़ करने में मदद करती है। वे नोबिता के माँ के आने से पहले बैम्बू कॉप्टर से भाग जाते हैं, और रास्ते पर सुनियो को उसे ढूँढ़ते हुए ध्यान नहीं देते, जो खुद भी उनपर ध्यान नहीं देता।

सामान्य ज्ञान[]

  • उसका नाम फूको (風子) से आता है, जिसका मतलब है हवा का संतान। उसका नाम रचनाकार फुजीको फ. फुजियो के नाम का एक हास्यानुकृति भी हो सकता है।
  • फूको उन कुछ ही पात्रो में से एक है जो सारे डोरेमोन मीडिया में आते हैं (माँगा, १९७९ ऐनिमे, फिल्म, और २००५ ऐनिमे)।
  • अंडरवाटर बगी और फूको ही वे मुख्य पात्र हैं जो फिल्म के आखिर में मर जाते हैं।