फोर्थ डायमेंशनल हाउस ब्लॉक डोरेमोन २००५ ऐनिमे धारावाहिक का एक एपिसोड है।
प्लॉट[]
नोबिता और डोरेमोन तकियो से लड़ रहे होते हैं जो काफी शोर मचाता है, और तमाको उन पर नीचे से चिल्लाती है। डोरेमोन कहता है कि 'अगर वे दूसरे मंज़िल पर नहीं खेल सकतें तो वे तीसरे मंज़िल पर जाएँगे', और "फोर्थ डायमेंशनल हाउस ब्लॉक" नाम का यंत्र निकालता है। ऊपरी और नीची ब्लॉक के बीच में एक "रूम ब्लॉक" बिठाने से एक नई मंज़िल बन जाएगी। डोरेमोन एक नई मंज़िल बना लेता है और वे तमाको को तंग किए बिना तकियो से लड़ते हैं। लड़ाई के बाद डोरेमोन अपने बिल्ली-दोस्तों के साथ घूमने जाता है और नोबिता को उसका गलत इस्तेमाल न करने को कहता है; पर नोबिता कहाँ सुनेगा।
डोरेमोन के जाते ही वह दो नई मंज़िलें बना कर उन में रहने के लिए सुनियो और शिज़ुका को बुला लेता है। पर उनके साथ जियान भी आ जाता है और नोबिता से ज़बरदस्ती एक और मंज़िल बनवाता है। जियान के गाने से सुनियो का जीना हराम हो जाता है तो नोबिता उसे सातवीं मंज़िल दे देता है। देकिसुगी भी एक मंज़िल उधार में लेने आता है तो नोबिता उसे सुनियो के असली कमरे में भेज देता है और उसे भी जियान के गाने के चलते ऊपर आना पड़ता है। नोबिता शिज़ुका के कमरे में जाता है पर उसे देकिसुगी के साथ बातें करते हुए सुन लेता है तो वह अपने कमरे में वापस जा कर शिज़ुका के कमरे को कई मंज़िल ऊपर ले आता है; देकिसुगी उस समय अपने मंज़िल में था। इस दौरान वह जियान के मंज़िल को अपने खिलौने के डिब्बे में फेंक देता है और जियान फोर्थ-डायमेंशन में कैद हो जाता है।
उसे अचानक बाथरूम जाने का मन करता है, पर उसके लिए उसे वापस पहली मंज़िल पर ही जाना होगा। वह नीचे दौड़ने लगता है और रास्ते में जियान उसे देख कर खुश होता है। तमाको सीढ़ियाँ चढ़ते-चढ़ते बेहोश हो जाती है और जैसे ही नोबिता उनके सामने आता है, वह खुदको रोक नहीं पाता और अपनी पैंट गीली कर देता है। शिज़ुका तब ही उसके सामने आ जाती है पर कहती है कि वह सोचेगी कि उसने कुछ नहीं देखा।
पात्र[]
इस्तेमाल किए गए यंत्र[]
- फोर्थ डायमेंशनल हाउस ब्लॉक
- बैम्बू-कॉप्टर
सामान्य ज्ञान[]
- १९७९ संस्करण में तमाको सीढ़ियों पर बेहोश नहीं होती।
- देकिसुगी बस इसी संस्करण में दिखता है।