मटेरियल्स क्वालिटी चेंजिंग मशीन (जापानी: 材質変かん機) डोरेमोन २००५ और १९७९ ऐनिमे धारावाहिक का एक एपिसोड है।
प्लॉट[]
एपिसोड के शुरुआत में एक बेसबॉल को एक खिड़की से टकराते हुए देखा जा सकता है। घर का मालिक नोबिता को डाँटता है, हालाँकि यह जियान ने किया था, पर माफ़ी नोबिता को ही माँगनी पड़ती है। वह डोरेमोन पर यह कह कर चिल्लाता है कि घर का मालिक खिड़कियों को लोहे का क्यों नहीं बना लेता। यह सुन कर डोरेमोन उसे "मटेरियल्स क्वालिटी चेंजिंग मशीन" देता है जो किसी भी चीज़ को किसी और चीज़ से बना सकता है। जियान नोबिता से यंत्र छीन लेता है और इसका गलत इस्तेमाल करने लगता है। आखिर में उसे डोरेमोन को यह लौटाना पड़ता है क्योंकि उसने गलती से अपने घर को कागज़ का बना दिया है।