Doraemon Wiki
Register
Advertisement
Doraemon Wiki

सुबासा इतो (伊藤翼 इतो सुबासा) डोरेमोन धारावाहिक में एक गौण पात्र है। वह एक मशहूर सेलिब्रिटी और टीवी स्टार है। सुनियो अक्सर उसका ऑटोग्राफ लेकर अपने दोस्तों के सामने दिखावा करता है। ऐसा समझ आता है कि डोरेमोन उसका बहुत बड़ा फैन है, क्योंकि उसके अलमारी के दरवाज़े पर सुबासा का एक पोस्टर चिपकाया होता है।

दिखावट[]

सुबासा की दिखावट इन सालों में काफी बदली है। १९७९ ऐनिमे में उसके बाल गहरे भूरे हैं और उसकी आँखें काली हैं। २००५ ऐनिमे में उसके बाल काले हैं और उसकी आँखें ज़रा-सी हलकी रंग की, और ज़रा बड़ी भी हैं। वह हेयरबैंड पहनती है।

करियर[]

सुबासा एक काफी मशहूर टीवी स्टार, गायिका और अभिनेत्री है जिससे मुलाक़ात के लिए लोग तरसते हैं। वह अक्सर जापान में या जापान के बाहर कंसर्टें करती है, जिन में से कईओं में सुनियो गया हुआ है। वह अपने फिल्मों की शूटिंग ज़्यादातर वक्त टोक्यो में ही करती है और डोरेमोन और नोबिता उसे तभी देखने जाते हैं। १९७९ ऐनिमे में दिखाया गया था कि वह अपने काम से तंग आ चुकी हो सकती है, क्योंकि उसे इतना काम था कि वह अपना ही जन्मदिन नहीं मना पाई।

सामान्य ज्ञान[]

  • अंग्रेजी डब में सुबासा को सेरा इवी बुलाया जाता है।
  • बंगाली डब में उसका नाम है मिस जूली
  • उसकी उम्र ऐनिमे के सभी संस्करणों में बदलती रहती है।
Advertisement