Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

हारुओ (जिसे १९७९ ऐनिमे में मसाशी नोडा कहा जाता है) नोबिता के सहपाठियों में से एक है जिसे अक्सर यासुओ के साथ देखा जा सकता है। वह बहुत मोटा है पर जियान से कम। यासुओ की तरह उसे भी गौण कामों के लिए ही इस्तेमाल किया जाता है। उसे फिल्मों में बॉय बी (少年B) के रूप में क्रेडिट दिया जाता है।

दिखावट[]

हारुओ एक मोटा लड़का है जिसे २००५ ऐनिमे में गहरा सालमन टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। १९७९ ऐनिमे में वह एक हल्का नीला टी-शर्ट पहनता है।

व्यक्तित्व[]

उसे ज़रा बदमाश दिखाया जाता है, क्योंकि वह अक्सर स्वार्थी बनकर जियान के साथ आकर नोबिता को सताने में उसकी मदद करता है। हालाँकि, जियान उसे भी नोबिता के जितना ही सताता है - उसका सामान छीनता है।

रिश्तें[]

यासुओ और हारुओ सबसे अच्छे दोस्त हैं, क्योंकि उन्हें पूरे ऐनिमे में अक्सर एक साथ खेलते और घूमते देखा जा सकता है। पर जियान के साथ उसका रिश्ता गिरगिट की तरह रंग बदलता है।

सामान्य ज्ञान[]

  • १९७९ ऐनिमे में हारुओ का नाम मसाशी नोडा था।
    • इस धारावाहिक में मसाशी नाम का एक और पात्र था, पर उसे बस एक बारे ही देखा गया है।
    • ऐसा हो सकता है कि मसाशी और हारुओ को एक ही पात्र के रूप में ड्राफ्ट किया गया हो, पर आखिर में उन्हें अलग कर दिया गया हो।
Advertisement