Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

होकुरो (ホクロ) फ़िल्म 'डोरेमोन: नोबिता इन गोल गोल गोलमाल' में एक पात्र है।

दिखावट[]

उसकी दिखावट बिलकुल ओनिगोरो जैसी है, पर उसके नीची-बाए गाल पर एक तिल है।

विवरण[]

होकुरो तब बना था जब ओनिगोरो ने गलती से डोरेमोन के एग हाउस के अंदर एग रेप्लिकेटिंग मिरर का इस्तेमाल कर लिया था। कुछ ही देर मे उसके गालों पर एक तिल उग जाता है जिसकी वजह से ओनिगोरो ने उसे होकुरो का नाम दिया, हालाँकि उसके हिसाब से वह भी एक ओनिगोरो ही है। उसका व्यक्तित्व ओनिगोरो के दूसरे हमशकलों से काफी अलग है, जिसकी वजह से ओनिगोरो उससे और भी ज़्यादा सख्ती से पेश आने लगा।

उसे दरार तक सीढ़ी खुद उठाव़कर ले जानी पड़ती है और "सोने के तालाब" में भी पहले उसे ही डुपकी लगानी पड़ती है। जब ओनिगोरो ने फैसला किया कि वे डोरेमोन, शिज़ुका, जियान और सुनियो को स्पेस स्टेशन पर बम के साथ अकेला छोड़ देंगे, होकुरो शिज़ुका को ढीला बाँदता है ताकि वह समय पर दूसरों की मदद कर सके। धरती पर वापस आने पर वह पीबू के साथ बातें करता है जिसे पकड़ लिया गया है, जिससे पीबू को भी उसके खयालों का अंदाज़ा हो जाता है।

किसी और को उसके खयालों का पता नहीं लगता, पर जब सभी हमशकलों को साथ मिला दिया जाता है, आखिर में होकुरो यंत्र से निकलता है और अपने आप को पुलिस के हवाले कर देने का वादा करके धरती पर वापस लौट जाता है।

Advertisement