
ये विकि के कुछ बुनियादी नियम हैं जिनका हर किसी को पालन करना होगा।
बुनियाद
- ज़रूरी नहीं आपको यहाँ सम्पादित करने के लिए फैनडम अकाउंट बनाना पड़ेगा।
- हालाँकि मुख्य पृष्ठ में लिखा है कि आपको अकाउंट बनाने के लिए १३ साल का होना होगा, अगर आपकी उम्र १३ साल से कम है और आपने अकाउंट बना लिया है, कृपया कहीं इस बात को न लिखें वरना फैनडम स्टाफ को पता चलने पर आपको ग्लोबल ब्लॉक मिल सकती है।
- यहाँ सम्पादित करने का हक़ सभी को समान है। अगर आप किसी के सम्पादना से सहमत नहीं हैं, उन्हें उनके मैसेज वॉल पर संपर्क करें।
- अच्छी सोच रखें। अगर कोई कुछ गलत कर रहा है, उनके इरादे को समझने की कोशिश करें, और अगर उनका इरादा गलत है, उनसे झगड़ने के बजाय किसी प्रबंधक से सम्पर्क करें।
- दूसरों का पीछा करके, उनके बारे में जानकारी निकालके उसे बाँटना (जिसे डॉक्स करना कहते हैं) मना है और इससे आपको बेमियादी ब्लॉक मिल सकती है।
- दूसरों के सदस्य पृष्ठों को सम्पादित न करें।
- कहीं अश्लील (NSFW) कंटेंट या तस्वीरें जोड़ने पर आपको ब्लॉक कर दिया जा सकता है।
- आपको अंग्रेज़ी विकि पर मौजूद किसी तस्वीर का इस्तेमाल करने के लिए उसे यहाँ फिर से अपलोड करने की ज़रूरत नहीं; इस विकि पर शेयर्ड इमेज रिपॉज़िटरी सक्षम है।
आर्टिकल
- कृपया सिर्फ 'डोरेमोन' मीडिया और यूनिवर्स के बारे में ही आर्टिकल बनाएँ।
- अपने विचारों वाले आर्टिकल न बनाएँ। फैनन विकि के लिए w:c:doraemon-fanon देखें।
- एक विश्वसनीय सोर्स के बिना किसी भी बात को न लिखें।
- आर्टिकल के नाम और कंटेंट को सिर्फ हिन्दी में होना होगा। आर्टिकल पर किसी कंपनी के नाम को लिखने के मामले के अलावा लैटिन का इस्तेमाल करना मना है।
- शुद्ध भाषा या मानक भाषा का इस्तेमाल आपके प्राथमिकता पर निर्भर है।
- पृष्ठों पर ऐसी कोई भी बात नहीं होनी चाहिए जो PG-१३ रेटिंग के ऊपर है।
- अपने आप को प्रमोट न करें। आप एपिसोडों के स्क्रीनशॉट लेने के लिए पायरेसी का इस्तेमाल कर सकते हैं, पर उनके लिंक को विकि पर बाँटने से आपको बेमियादी ब्लॉक मिल सकती है। अगर आपकी तस्वीर पर कोई पायरेसी वाटरमार्क है, निश्चित करें कि वह ज़्यादा बड़ा न हो।
- अगर आपको कोई स्पैम पृष्ठ दिखता है, उसके ऊपर
{{डिलीट}}साँचा लगा दें, और उसे कुछ समय में डिलीट कर दिया जाएगा। - व्याकरण और वर्तनी बिलकुल सही होनी चाहिए।
- गूगल ट्रांसलेट या किसी मशीन अनुवादक का इस्तेमाल करना सख्त मना है।
आर्टिकल का लेआउट
- नया आर्टिकल बनाने से पहले हम सलाह देंगे कि आप Doraemon Wiki:पृष्ठ सृष्टि पोर्टल से शुरू करें जहाँ आपको एक प्रीलोड मिल जाएगा और आप वक्त बचाएँगे।
- एपिसोड के बारे में आर्टिकल बनाते वक्त इसके हर संस्करण के लिए एक उपपृष्ठ बनाएँ। जैसे कि "एपिसोड का नाम/१९७९ ऐनिमे" या "एपिसोड का नाम/२००५ ऐनिमे"।
- उपपृष्ठ बनाने के बाद एपिसोड के मुख्य पृष्ठ पर आकर
*[[एपिसोड का नाम/१९७९ ऐनिमे|१९७९ ऐनिमे]]के कंटेंट वाला एक सूची बना दें। - अगर दो एपिसोडों के नाम एक जैसे हैं, नए एपिसोड को एक उपपृष्ठ बनाकर "/२००५ ऐनिमे (<रिलीज़ का साल> संस्करण)" वाला उपपृष्ठ बनाएँ।
- यंत्रों और पात्रों के नाम वैसे ही रखें जैसा उन्हें जापानी डब में बोला जाता है। (उदाहरणस्वरूप, "डोरामि" - "डोरेमी" नहीं)
- अगर जापानी कांजी में काना (या रूबी) है, इसे ऐसे लिखें
{{Kana|कांजी अक्षर|रूबी अक्षर}}। - आर्टिकलों में पात्र के नाम लिखने के बाद उनके रामजी समानार्थी को देवनागरी में लिखें। (i = ि, ī = ी, u = ु, ū = ू)