Doraemon Wiki
Advertisement
Doraemon Wiki

おまえのものはおれのもの、おれのものもおれのものな。


जो तुम्हारा है, वह मेरा है और जो मेरा है वह तो मेरा है ही।
— ताकेशी गोडा

ताकेशी गोडा, जिसे उसके उपनाम जियान (अंग्रेजी शब्द "जायंट" का अनुबाद) से भी बुलाया जाता है, डोरेमोन धारावाहिक के पाँच मुख्य पात्रों में से एक है। वह अपने सबसे अच्छे रूप में एक मुख्य पात्र और सबसे बुरे रूप में अर्द्ध-मुख्य प्रतिपक्षी है। अमेरिकी और ब्रिटिश डबों में उसे बिग जी कहा जाता है।

जियान को उसके बड़े शरीर (जो मोटापे के कारण भी हो सकता है) और अभिमानी व्यव्हार के लिए जाना जाता है। वह पड़ोस पर "राज" करता है, जिस में अक्सर दुसरे बच्चो को महनत करनी पड़ती है, खासकर नोबिता, जो अक्सर जियान से बदला लेने के लिए डोरेमोन से यंत्र माँगता है। वह नोबिता पर उतना ही निर्भर है जितना नोबिता डोरेमोन पर है, क्योंकि वह नोबिता के विरोध के बावजूद उससे काम करवाता है। वह अक्सर बच्चो से उनके चीज़े चुराता है, खासकर सुनियो, जो उसका सहायक भी बनता है।

उसकी खामियों और बड़े बदमाशी के बावजूद वह दिल का एक अच्छा व्यक्ति है। वह ज़रुरत पड़ने पर अपने दोस्तों की मदद करता है। आधिकारिक अमेरिकी डोरेमोन वेबसाइट यह कहता है कि अंदर ही अंदर, जियान बड़े दिल का एक सीधा-साधा व्यक्ति है। १९७९ ऐनिमे में उसे कज़ूया ततेकाबे ने आवाज़ दिया था और २००५ ऐनिमे में उसे सुबारू किमुरा ने आवाज़ दिया है। उसका पसंदीदा रंग नारंगी है और उसे आम तौर पर इसी रंग से प्रतिनिधित किया जाता है।

दिखावट[]

फ्रैंचाइज़ी के हर संस्करण में उसके काले बाल हैं और उसका त्वचा टैन रंग का है।

१९७३ ऐनिमे में जियान गेहर नीले पतलून और भूरे जूतों के साथ लाल शर्ट पहनता था। उसके छोटे आँख थें।

१९७९ ऐनिमे में वह एक पीले पट्टी वाला नारंगी शर्ट, धूसर पैंट और नीले जूते पहनता था।

२००५ ऐनिमे में उसके छोटे आँख हैं जो सिर्फ विन्दु हैं, और आम तौर पर पीले पट्टी वाला नारंगी शर्ट, भूरे पैंट और धूसर जूते पहनता है।

जियान के वास्तववादी काले बाल हैं और उसके आँख विन्दुए नहीं हैं। वह नारंगी टी-शर्ट और नीला पैंट पहनता है।

व्यक्तित्व[]

जियान को अपने बेसुरे गाने पर आश्वस्त रहने के लिए जाना जाता है, हालाँकि वह सोचता है कि वह एक बहुत ही अच्छा गायक है। गाना गाना उसकी आदत है और वह इस में अपने आप को प्रवीण मानता है। पर असल में उसका गाना इतना डर पैदा कर देता है कि लोग उसके गाने को सुन बेहोश भी हो जाते हैं। इसके बावजूद, वह पड़ोस को उसका गाना सुनाने के लिए "समझाता" है, और उन्हें उसकी तारीफ़ करने के लिए ज़बरदस्ती करता है। पर कुछ एपिसोडों में जब उसे उसका रिकॉर्ड किया गया गाना उसे सुनाया जाता है, वह उसे अपनी आवाज़ नहीं मानता और उसके गाने को इतनी "बुरी" तरीके से गाने वाले को मारने की धमकी देता है। वह कभी-कभी पड़ोस के बच्चो को अपने संगीत कार्यक्रम पर ज़बरदस्ती आमंत्रित करता है, और यहाँ तक कि उसके हाथ का बना बेकार खाना भी खिलाता है।

उसका पसंदीदा खाना भरवां शिमला मिर्च है। वह अक्सर "उधार" के बहाने से दुसरे बच्चो के खिलौने और माँगा किताबें चुराता है, मगर सामग्री के खराब न होने पर। इसी कारण कई प्रशंसक जियान को धारावाहिक में प्रतिपक्षी के रूप में भी देखते हैं। पर मुसीबत में होने पर वह नोबिता और उसके दोस्तों को बचाने में बिलकुल हिचकिचाता नहीं, जो अक्सर फिल्मों में देखा जा सकता है।

कई कहानियाँ नोबिता के जियान के संगीत कार्यक्रम को रोकने के कोशिश के बारे में ही होते हैं। कई अध्याय नोबिता और उसके दोस्तों के जियान के स्वार्थी प्रकृति के कारण उसके जन्मदिन पर न जाने के बहानों के योजना के बारे में होते हैं। एक ऐसे ही जन्मदिन के घटना के बाद जियान अपने आप में यह सोचता है कि वह अपने साथियों में मशहूर क्यों नहीं है। डोरेमोन से उसके अनियंत्रित चरित्र होने के कारण एक भाषण के बाद उसे एहसास होता है कि वह एक बेहतर व्यक्ति बन सकता था, और डोरेमोन से एक दूसरा मौका माँगता है। पर उसके योजना के अनुसार चीज़ें नहीं हुई और सुनियो उसे यह कहकर सताता है कि वह अजीब हरकतें कर रहा था, जो उसे फिर गुस्सा दिला देता है और वह फिर अपने दोस्तों पर गुस्सा निकलना शुरू कर देता है।

जहाँ वह पड़ोस के ज़्यादातर बच्चों (खासकर नोबिता) को तंग करने में लगा रहता है, और उसे भूत सहित किसी भी चीज़ से डर नहीं लगता, उसे अपनी माँ से बहुत ज़्यादा डर लगता है। उसकी माँ एक स्थानीय किराने की दुकान चलाती है, उससे दुकान की देखभाल करने और सामान परिदान करने को कहती है, और इस बात का डोरेमोन और नोबिता कभी-कभी फायदा उठाते हैं। उसने अपने नाम से अपना बेसबॉल दल बनाया। जहाँ नोबिता को अक्सर उनके दुश्मन दल "टाईरैनो" से हारने के लिए लिज़ाम दिया जाता है, वह नोबिता को फिर भी ज़बरदस्ती अपने दल में खेलने को कहता है क्योंकि उसके हिसाब से उसके दल में खिलाड़ियाँ काफी नहीं हैं, या उसे बस नोबिता को मारने के लिए एक बहाना चाहिए।

जियान बच्चों में से शारीरिक रूप से सबसे मजबूत है और शायद एथलेटिक रूप से सबसे ज़्यादा प्रतिभाशाली है। वह स्थानीय बेसबॉल टीम "द जाइंट्स" का कैप्टेन है। सुनियो और नोबिता जैसे सदस्यों के ख़राब प्रवीणता के कारण यह टीम अक्सर लीग टेबल के बिलकुल नीचे होता है। हारने पर वह अक्सर अपने दोस्तों को डाँटता है क्योंकि तब जीतना ही उसके लिए सब कुछ होता है। वह डोरेमोन के यंत्र चुराकर आम तौर पर उनका गलत इस्तेमाल करता है। जियान भी एक गमर है, पर वह नोबिता और सुनियो के साथ मुकाबला नहीं करता।

वह जानवरों के प्रति भी निर्दयी हो सकता है, और ऐसा तब देखा गया था जब उसने एक खरगोश को पकड़ने की कोशिश की थी जिसे नोबिता, डोरेमोन और शिज़ुका ने संभालकर रखा था। जियान और सुनियो ने एक बार नेट बजूका से एक तनुकी को पकड़ उसके साथ निर्दयी व्यवहार करने का योजना बनाया था, पर डोरेमोन ने उन्हें यह कहकर सम्मोहित किया था कि वे ही तनुकी हैं और उसने असली तनुकियों को छुड़ा लिया।

परिवार[]

जियान की माँ को अक्सर उस पर गुस्सा होते हुए देखा जा सकता है। जब भी वह जियान को अपने काम पर ध्यान न देते हुए, नोबिता सहित मासूम बच्चो को तंग करते हुए देखती है, वह उसे कठोरता से उसके बुरे कामों के लिए सज़ा देती है। उसकी माँ ऐसी एकमात्र कोई है जिससे जियान को सचमुच डर लगता है। वह उनकी आवाज़ सुनते ही जगह से भाग जाता है।

अपनी माँ और पापा के आलावा उसकी एक छोटी बहन भी है, जिसका नाम है जैको। वह जैको को कुछ ज़्यादा ही सुरक्षित रखती है, जो उसे अक्सर परेशां कर देता है। जैको को हास्य किताबें लिखना बहुत पसंद है, और कभी-कभी, जियान डोरेमोन के यंत्रों की मदद से उसकी मदद करने की कोशिश करता है, और यह बात भी उसे परेशां करती है। नोबिता के सच कहने पर ध्यान दिए बगैर जियान उसे मारता है। पर कभी-कभी वह जियान को डोरेमोन से लिए मदद के लिए शुक्रिया भी अदा करता है।

रिश्तें[]

सुनियो ओनेकावा[]

मैं तुम्हे अपना होमवर्क ज़रूर देखने दूँगा! आखिर हम दोनों दोस्त हैं, है न?
नोबिताज़ डायनासोर में जियान के सुनियो को गृहकार्य माँगने पर

जियान और सुनियो बहुत ही अच्छे दोस्त हैं, पर जियान कभी-कभी सुनियो के पीछे पड़ जाता है और सुनियो यह कहकर शिकायत करता रहता है कि उसे जियान पसंद नहीं। एक एपिसोड में सुनियो यह कहता है कि उसे लगता है कि जियान सोचता है कि उसके दोस्त उसके गुस्सा निकालने के चीज़ें हैं, असली दोस्त नहीं। डोरेमोन इस बात पर हसने लगता है, पर नोबिता इससे सहमत होता है। पर जियान को अक्सर सुनियो के साथ देखा जा सकता है और वे सच में अच्छे दोस्त हैं। कभी-कभी, जियान सुनियो के घर पढ़ने आता है, पर इसके बजाय, वह सुनियो का सारा खाना खा जाता है, जिससे सुनियो तंग आ चुका है। सुनियो उसके लिए एक सहायक ही तरह काम करता है। हालाँकि डोरेमोन की किसी यंत्र पर हाथ आने पर सुनियो जियान के विरुद्ध जाने के लिए उसका पूरा फ़ायदा उठाता है।

डोरेमोन[]

डोरेमोन और जियान का रिश्ता भी मज़बूत है क्योंकि उसने कई एपिसोडों में जियान की मदद की। डोरेमोन ने उसके लिए सहानुभूति और करुणा महसूस की है जैसा कि कुछ फिल्मों और एपिसोडों में देखा गया है। पर डोरेमोन को उस पर इसलिए गुस्सा आता है क्योंकि वह दूसरों को काफी हद तक सताता है। डोरेमोन जियान से उसके उसे या नोबिता को मारने के लिए आने पर डर भी जाता है।

नोबिता नोबी[]

नोबिता, मैं सच में तुम्हारा दोस्त बनना चाहता हूँ, पर मैं यह कह नहीं सकता...
ट्रुथफुल रोबोट में बताए जियान के नोबिता के बारे में सच्ची भावनाएँ

नोबिता के प्रति आम तौर पर एक बुली होने के बावजूद उनका रिश्ता भी काफी अच्छा है। वे अक्सर एक साथ सुनियो के विरूद्ध जाते हैं, और नोबिता जियान की मदद करने की कोशिश करता है, जो कभी-कभी ज़बरदस्ती भी हो सकता है। ज़्यादातर समय, वह जियान से पिट जाता है। यह बात अनजान है कि डोरेमोन के आने से पहले जियान ने नोबिता को सतना क्यों शुरू किया। नोबिता एकमात्र ऐसा कोई है जो जियान को उल्टा जवाब देने जितना बहादुर है। पर उसे जियान से पिट जाने का डर रहता है।

जियान को नोबिता को पीटना पसंद है, और यह भी कहता है कि "अगर मैं नोबिता को एक दिन न सताता हूँ, मुझे नींद नहीं आती और भूख नहीं लगती"। पर फिल्मों में, सबसे पहले जियान ही नोबिता के फैसलों से राज़ी होता है। उन्हें फिल्म नोबिताज़ एडवेंचर इन द साउथ सीज़ में भी काफ़ी करीब दिखाया जाता है, जब नोबिता समुद्र में गिर जाता है, जियान उसका हाथ पकड़ उसे न छोड़ने को कहता है, और कई दुसरे एपिसोडों में भी यह देखा गया है कि जियान नोबिता की मदद करता है, जैसे कि जब एक एपिसोड में उसने नोबिता के बीमार पड़ने पर उसकी मदद की थी। द डे डोरेमोन इस रेबॉर्न में तो उसने नोबिता को मौत से भी बचाया था। ऐसे ही कुछ अच्छी चीज़ें इस बात का सबूत है कि जियान नोबिता के प्रति पूरी तरह आक्रामक नहीं है।

शिज़ुका मिनामोटो[]

जियान और शिज़ुका अच्छे दोस्त हैं, पर जियान के उसे उसके दोस्तों के साथ उसके हाथ का बना खाना चखने या संगीत कार्यक्रम में बुलाने पर वह घबरा जाती है। शिज़ुका को जियान को नोबिता को सताते देखना बिलकुल पसंद नहीं, पर उनका रिश्ता दुसरे हालातों में अच्छा है। जियान कभी-कभी ही शिज़ुका की बात सुनता है। एक एपिसोड में, जियान को यह पता चला था कि शिज़ुका ने उसे बच्चो को सताने से रोकने के लिए डोरेमोन से यंत्र उधर लिया था, और वह यहाँ तक कि उसे मारने भी वाली थी, पर उस यंत्र की मदद से शिज़ुका ने उसे एक पेड़ पर लटका दिया।

मूकु[]

मूकु जियान का एकमात्र पालतू है। आम तौर पर जियान उसे शायद ही कभी बहार घूमने ले जाता है या खाना खिलता है। यह सारा काम जैको ही करती है। हालाँकि वह खुले-आम उसके प्रति उसका प्यार नहीं दर्शाता, ऐसा कई बार देखा गया है कि वह मूकु से सचमुच प्यार करता है, इस बात के बावजूद कि वह उसे बुद्धू और अस्थिर कहता है।

सामान्य ज्ञान[]

  • जियान कितरेत्सु से बुटागोरिरा की तरह दिखता है।
  • जियान को डोरेमोन की मदद भी चाहिए होती है, पर उसके बहन जैको के लिए।
  • उसका आधिकारिक चीनी नाम है "胖虎", सचमुच: "मोटा बाघ"। उसके और वैकल्पिक चीनी नाम यहाँ पाए जा सकते हैं।
  • उसका आधिकारिक तागालोग नाम है "दामूलग", सचमुच "बड़ा व्यक्ति" या "बड़ा बच्चा"।
  • उसका कोरियाई नाम है "퉁퉁이" जिसका मतलब है "गलफुल्ला"।
  • उसके मिरर वर्ल्ड का समकक्ष अच्छा गाना गा सकता है और कमज़ोर है।
  • अंग्रेजी डब में जियान का सपना है बावर्ची बनना।
  • उसने एक बार एक खाना बनाने की प्रतियोगिता भी रखी थी, पर अपने हाथ का बनाया बेकार खाना खाकर वह बीमार पद गया और प्रतियोगिता रद्द हो गई।
  • जियान एकमात्र ऐसा कोई है जिसके भविष्य के पत्नी को नहीं दिखाया गया है।
  • जियान का असली नाम अंग्रेजी डब में असल में नहीं बदला है। "बिग जी" बस एक उपनाम है और उसका असली नाम ताकेशी ही है। ऐसा डोरेमोन के आधिकारिक अमेरिकी वेबसाइट पर दिया गया है। सिर्फ सुनियो और शिज़ुका ने नाम को बदला गया है, क्योंकि "नोबी" भी एक उपनाम है।
  • जियान का बंगाली नाम है "জিয়ান"। बंगाली डब में उसके पूरे नाम को नहीं दर्शाया गया है, पर उसकी माँ कभी-कभी उसे "ताकेशी" नाम से भी बुलाती है।
  • स्पेनिश (लैटिन अमेरिकी और कैस्टिलियन स्पेनिश) और यूरोपीय पुर्तगाली डबों में उसके नाम को "Gigante (जिजान्ते)" में बदल दिया गया है। स्पेनिश डब में "जिजान्ते" नाम को "हिजान्ते" उच्चरित किया जाता है।
  • यह है की सूचना दी जियान के ऑनलाइन संदर्भों को चीनी इंटरनेट पर सेंसर किया गया था क्योंकि नीचे सूचीबद्ध कारणों के लिए, जैसा कि चीन ने विनी द पूह को सेंसर किया है, लेकिन पहले चीनी अनुवाद नाम (पूर्व में फुजिको की मृत्यु से पहले हांगकांग और ताइवान में एनीमे और मंगा के अनुवादों में इस्तेमाल किया गया था) को सेंसर नहीं किया गया था, क्योंकि हाल ही में चीनी 2000 के दशक से चीनी भाषी देशों में अनुवाद का नाम आम था।
    • जियान और चीनी राष्ट्रपति और नेता चीनी साम्यवादी दल, शी जिनपिंग, एक ही जन्मदिन (15 जून) को साझा करने का संयोग था।
    • कुछ अन्य एशियाई लोगों के लिए, शी जिनपिंग के कार्यों को जियान के कार्यों के समान माना जाता था।
Advertisement